Lenovo ने गेमिंग सेगमेंट में अपना नया लैपटॉप Lecoo Bellator 7000 लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर प्रो गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस लैपटॉप में 16-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। 180Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलेगा। साथ ही, 100 प्रतिशत sRGB, HDR और VRR सपोर्ट इसे और बेहतर बनाते हैं।
लैपटॉप में Intel core i7-13645HX प्रोसेसर दिया गया है। जो 14 कोर, 20 थ्रेड और 4.9GHz तक की स्पीड के साथ आता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग के किए फायदेमंद है।
इसमें Nvidia GeForce RTX 5060 GPU मिलता है। जो 8GB GDDR7 VRAM के साथ आता है। DLSS 4 और AI-बेस्ड फ्रेम जनरेशन की सुविधा भी दी गई है।
Lecoo Bellator 7000 में ट्रिपल-फैन कूलिंग सिस्टम और 4 हीट पाइप दिए गए हैं। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी लैपटॉप को ठंडा रखते हैं। इसमें 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD मिलती है। 60Wh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
इस लैपटॉप की कीमत 7,699 युआन लगभग 1.05 लाख रुपए रखी गई है। फिलहाल यह चीन में JD .com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है।