Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा पावरफुल बैटरी
Redmi ने 15 हजार रुपये से कम कीमत में नया Redmi A7 Pro 5G लॉन्च किया है। यह फोन कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ आता है और ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
इस फोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा।
Redmi A7 Pro 5G की बिक्री 15 अप्रैल से शुरू होगी। ग्राहक इसे Mi.com और Amazon जैसे प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे।
इस फोन में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही Unisoc T8300 प्रोसेसर और वर्चुअल RAM फीचर इसे और पावरफुल बनाते हैं।
6. फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलता है और लंबे समय तक अपडेट भी मिलेगा।