Lava Agni 4 पर इस समय शानदार ऑफर मिल रहा है। अगर आप नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
इस फोन का 8GB+256GB वेरिएंट 24,999 रुपए में लिस्ट है। HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,500 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत करीब 22,499 रुपए हो जाती है।
पुराना फोन एक्सचेंज करने पर23,650 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर इसे तेज और सहज बनाता है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी कम समय में फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा।
इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 5G, Wi-Fi 6, NFC और Android 15 जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी मिलते हैं।