क्या आपका ट्रेडिंग ऐप असली है? सरकार का बड़ा अलर्ट
सरकार ने चेतावनी दी है कि नकली ट्रेडिंग ऐप्स तेजी से बढ़ रहे हैं। ये ऐप असली इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म जैसे दिखते हैं, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं और अपना पैसा गंवा बैठते हैं।
साइबर ठग यूजर्स को ज्यादा रिटर्न का लालच देते हैं। वे सोशल मीडिया, मैसेज या लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड करवाते हैं और फिर इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे जमा करवाते हैं।
इन ऐप्स में लगाया गया पैसा किसी असली फाइनेंशियल मार्केट में नहीं जाता। पूरा सिस्टम सिर्फ यूजर्स को धोखा देने के लिए बनाया जाता है।
इस स्कैम से सावधान रहने को कहा है। यह दिखाता है कि साइबर क्रिमिनल्स अब ज्यादा एडवांस तरीके अपना रहे हैं।
हमेशा Securities and Exchange Board of India के ऑफिशियल टूल से बैंक डिटेल्स वेरिफाई करें। दूसरा, UPI और पेमेंट गेटवे की सच्चाई जांचें। तीसरा, ऐप डाउनलोड करने से पहले उसका वेरिफाइड लेबल जरूर देखें।
किसी भी अनजान ऑफर या ज्यादा मुनाफे के लालच में न आएं। हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म ही चुनें और इन्वेस्टमेंट से पहले पूरी जांच करें, तभी आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।