Huawei Enjoy 90m Plus लॉन्च! जानें फटाफट फीचर्स

Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Enjoy 90m Plus लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा गया है।

फोन में 6.67 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी आसान और बेहतर हो जाता है।

Enjoy 90m Plus में Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है। मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिलते हैं।

इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6620mAh की बड़ी बैटरी है। यह लंबे समय तक चलती है। साथ ही इसमें 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिससे जल्दी चार्ज हो जाता है।

फोन HarmonyOS 6.0 पर चलता है। इसमें AI आधारित सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह Black, White और Orange कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।