Claude Mythos का डर, क्या कोई सॉफ्टवेयर अब सुरक्षित नहीं
Anthropic ने अपना नया और सबसे एडवांस्ड AI मॉडल Claude Mythos Preview पेश किया है। यह मॉडल अभी से टेक दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है।
कंपनी के मुताबिक, Claude Mythos Preview ने कई बेंचमार्क में पुराने मॉडल्स और Gemini 3.1 जैसे बड़े कॉम्पिटिटर को भी पीछे छोड़ दिया है।
इतना पावरफुल होने के बावजूद, कंपनी इसे फिलहाल लॉन्च नहीं कर रही है। वजह है साइबर सिक्योरिटी, क्योंकि यह मॉडल बहुत गहराई से सिस्टम की कमजोरियां पकड़ सकता है।
Dario Amodei के अनुसार, यह AI ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐसी हजारों कमजोरियां ढूंढ सकता है, जिन्हें इंसान आसानी से नहीं देख पाते।
Anthropic अभी 40 से ज्यादा टेक कंपनियों के साथ मिलकर इस AI का इस्तेमाल कर रही है, ताकि इन खामियों को पहले ठीक किया जा सके और सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके।
इस AI ने OpenBSD में 27 साल पुरानी कमजोरी और Linux Kernel में भी कई खामियां खोजीं। इससे साफ है कि यह मॉडल साइबर सिक्योरिटी के लिए गेमचेंजर बन सकता है।