अगर आपका पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल में नहीं है, तो उसे बेचने की जल्दी न करें। वही, फोन अब आपके घर की सुरक्षा के लिए काम आ सकता है और एक स्मार्ट कैमरा बन सकता है।
हर स्मार्टफोन में कैमरा, माइक्रोफोन और इंटरनेट होता है। बस एक सही ऐप की जरूरत होती है, जिससे आपका फोन आसानी से सिक्योरिटी कैमरा बन सकता है।
आप Alfred Camera, Manything या IP Webcam जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप आपके फोन को लाइव कैमरा में बदल देते हैं।
पुराने फोन में ऐप इंस्टॉल करें और नए फोन में भी वही ऐप डालें। दोनों में एक ही अकाउंट से लॉगिन करें, जिससे आप लाइव वीडियो कहीं से भी देख सकें।
फोन को ऐसे स्थान पर रखें जहां से पूरा एरिया दिखे, जैसे दरवाजा या लिविंग रूम। फोन को स्थिर रखने के लिए स्टैंड या ट्राइपॉड का इस्तेमाल करें और उसे चार्जिंग पर लगाए रखें।
इन ऐप्स में मोशन डिटेक्शन, नाइट विजन, क्लाउड स्टोरेज और टू-वे ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस आसान तरीके से बिना खर्च के आपका पुराना फोन एक स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा बन सकता है।