Sleep या Shutdown? जानिए आपके PC के लिए क्या सही

कंप्यूटर यूज करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Sleep मोड में डालें या Shutdown करें? बता दें कि दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं।

अगर आप थोड़ी देर के लिए ब्रेक ले रहे हैं, तो Sleep मोड सबसे सही ऑप्शन है। इससे कंप्यूटर तुरंत वापस चालू हो जाता है।

Sleep मोड में आपको दोबारा सिस्टम ऑन करने या ऐप्स खोलने का इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे समय बचता है।

Sleep मोड में कंप्यूटर पूरी तरह बंद नहीं होता इसलिए बैटरी धीरे-धीरे खर्च होती रहती है। यह ध्यान रखना जरूरी है।

अगर आप कई घंटों या दिनों तक सिस्टम इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो Shutdown करना बेहतर होता है। इससे बैटरी और बिजली दोनों बचती है।

Shutdown करने से कंप्यूटर ठंडा रहता है, पार्ट्स सुरक्षित रहते हैं और छोटे-मोटे बग्स भी ठीक हो जाते हैं, जिससे सिस्टम बेहतर चलता है।