देसी ब्रांड AI+ अब भारत में सबसे सस्ता Flip फोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन Samsung, Motorola और Oppo जैसी बड़ी कंपनियों को सीधी टक्कर दे सकता है।
AI+ Nova Flip को 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G भी लॉन्च होंगे।
फोन का डिजाइन Oppo Find N Flip से इंस्पायर्ड है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
AI+ Nova Flip की मोटाई 7.2mm और वजन 193 ग्राम होगा, जिससे यह स्लिम और हल्का फोल्डेबल फोन बन सकता है।
फोन में 6.78 इंच का AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें 4,325mAh बैटरी दी जाएगी।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज की उम्मीद है। इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है।