Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G तीनों ही मिड-प्रिमियम सेगमेंट के दमदार स्मार्टफोन हैं। कंपनी ने इन म़ॉडलों में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है।
Vivo और Redmi की शुरुआती कीमत 37,999 रूपए से शुरू होती है। वहीं, Poco का टॉप वेरिएंट 46,999 रूपए तक जाता है। ज्यादा स्टोरेज के लिए Poco बेहतर ऑप्शन देता है।
तीनों में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। सबसे पहले Poco की बात करें तो इसमें 3500 nits, Redmi में 3200 nits और Vivo में 1900 nits दी गई है। यानी Poco इन सबसे आगे है।
Poco में Dimensity 9500s सबसे पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है. Redmi में Snapdragon 7s Gen 4 औऱ Vivo में Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। गेमिंग और हैवी यूज के लिए Poco बेहतर विकल्प हो सकता है।
.Vivo & Redmi में 200MP कैमरा, Poco में 50MP कैमरा और सेल्फी दी गई है। Vivo 50MP सबसे बेहतर, फोटोग्राफी लवर्स के लिए Vivo और Redmi बेहतर विकल्प हैं।
Poco में 9000mAh और 100W, Vivo में 7000mAh और 90W और Redmi में 6500mAh औऱ 100W फास्ट चार्जिग की सुविधा दी गई है। बैटरी बैकअप में Poco साफ अच्छा साबित हो सकता है।