Google AI Pro हुआ अपग्रेड, अब मिलेगा 5TB स्टोरेज.. जानें
Google ने अपने Google AI Pro प्लान को अपग्रेड कर दिया है। अब यूजर्स को पहले से ज्यादा बेनिफिट मिलेंगे।
इस प्लान में स्टोरेज बढ़ाकर 2TB से 5TB कर दी गई है। यह बढ़ोतरी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दी जा रही है।
सभी Google ऐप्स में फायदा यह स्टोरेज Google Drive, Gmail और Google Photos में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे डेटा स्टोर करना और आसान होगा।
यूजर्स को Gemini AI और Deep Research फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ वीडियो और इमेज जनरेशन टूल्स का भी फायदा मिलता है।
स्टूडेंट्स को हर महीने 1000 AI क्रेडिट मिलते हैं। इनका उपयोग टेक्स्ट, इमेज और वीडियो बनाने में किया जा सकता है।
भारत में इसकी कीमत 1,950 रुपए प्रति माह है। सालाना प्लान 19,500 रुपए में मिलता है। ज्यादा स्टोरेज और AI फीचर्स इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
और पढ़ें..