इस राज्य ने Starlink से मिलाया हाथ, मिलेगा तेज इंटरनेट

मेघालय सरकार ने एलन मस्क की कंपनी Starlink के साथ MoU साइन किया है। इसका उद्देश्य राज्य के दूर-दराज इलाकों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है। मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने इसे डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

इस समझौते से उन गांवों और क्षेत्रों को फायदा होगा, जहां अभी तक नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। सरकार का कहना है कि अब स्कूल, अस्पताल और ग्रामीण समुदायों को बेहतर इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी।

कॉनराड के. संगमा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर काम किया है। अब Starlink के साथ साझेदारी से डिजिटल गवर्नेंस और भी मजबूत होगी।

इस पहल से छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह बदलाव काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Starlink लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराता है। इसके लिए बड़े टावर या केबल की जरूरत नहीं होती, सिर्फ एक छोटी डिश से हाई-स्पीड इंटरनेट मिल जाता है।

सरकार का मानना है कि इस तकनीक से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा।