UPI यूजर्स ध्यान दें, आज से बदल गए सारे नए नियम
2026-27 की शुरुआत के साथ ही UPI और डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बदलाव हो गया है। अब लेन-देन पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा और नए नियम लागू कर दिए गए हैं।
RBI के नए नियमों के मुताबिक अब UPI पेमेंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स में यह सिस्टम लागू हो गया है।
पहले सिर्फ UPI पिन डालकर पेमेंट हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पिन के बाद एक और सिक्योरिटी स्टेप पूरा करना जरूरी होगा।
अब यूजर्स को QR कोड स्कैन करने और पिन डालने के बाद OTP, फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन में से किसी एक से वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद ही पेमेंट पूरा होगा।
नया सिस्टम थोड़ा ज्यादा समय ले सकता है, लेकिन यह यूजर्स की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इससे ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम से बचाव होगा।
आजकल बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब केवल एक पिन या OTP से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए डबल सेफ्टी लागू की गई है।
और पढ़ें…