Vivo का 4k डिस्प्ले और 13,000mAh वाला तगड़ा लॉन्च! जानें फटाफट
आखिरकार Vivo Pad 6 Pro को लॉन्च चीन में कर दिया गया है। 13.2इंच का 4K डिस्प्ले है।144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। TUV सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और एडैप्टिव कलर टेम्परेचर यूजर्स की आंखों की सुरक्षा करते हैं।
यह टैबलेट लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। वीसी कूलिंग सिस्टमहै ।लंबे समय तक परफॉरमेंस देने में मदद करता है।
इसमें OriginOS 6 पर चलता है। मल्टी-विंडो और क्रॉस-डिवाइस शेयरिंग फीचर्स भी उपलब्ध हैं। यह कैप्कट प्रो, ZWCAD और एटॉमिक वर्कबेंच जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करता है।
इस टैबलेट में 13MP रियर कैमरा है। यह नाइट मोड, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और प्रोफेशनल मोड सपोर्ट करता है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। फ्रंट में 8MP कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए दिया गया है।
इसमें में 13,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें 66W फास्ट चार्जिंग का मिलता है। ऑडियो के लिए 8-स्पीकर पैनोरमिक सिस्टम और सुपर ऑडियो 7.0 इफेक्ट्स मौजूद हैं।
गेमिंग के लिए सुपर-रिजॉल्यूशन और फ्रेम इंटरपोलेशन जैसे फीचर्स हैं। कनेक्टिविटी में ब्लूटूथ 5.4, USB और OTG सपोर्ट शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 4,499 युआन यानी करीब 61,000 रुपये से शुरू है।