चाइनीज CCTV को कहें Bye! ये 3 भारतीय ब्रैंड्स हैं बेस्ट

1 अप्रैल से भारत में चाइनीज CCTV ब्रैंड्स पर बैन की खबरों के बीच लोग अब देसी विकल्प तलाश रहे हैं। सरकार के नए STQC नियमों के बाद ‘मेड इन इंडिया’ कैमरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

अगर आप भी नया CCTV खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब भारतीय ब्रैंड्स बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आ रहे हैं। ये कैमरे सुरक्षा के साथ-साथ डेटा सेफ्टी का भरोसा भी देते हैं।

CP Plus भारत का सबसे पॉपुलर CCTV ब्रैंड है। बजट से लेकर हाई-एंड कैमरों तक इसकी बड़ी रेंज मिलती है। इसका एंट्री मॉडल काफी सस्ता और भरोसेमंद माना जाता है।

Qubo एक स्मार्ट इंडियन ब्रैंड है जिसे Hero Group का सपोर्ट है। इसके कैमरों में 360 डिग्री व्यू, AI डिटेक्शन और 2-वे टॉक जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Godrej भी CCTV सेगमेंट में मजबूत नाम है। कंपनी के कैमरे क्वालिटी और सिक्योरिटी के लिए जाने जाते हैं, और ये सीधे ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं।

अगर आप सुरक्षित और भरोसेमंद CCTV चाहते हैं, तो अब भारतीय ब्रैंड्स पर शिफ्ट करना सही फैसला हो सकता है। ये न सिर्फ किफायती हैं बल्कि देश में बने होने का भरोसा भी देते हैं।