अब मिनटों में होगा WhatsApp से iPhone चैट ट्रांसफर..जानें तरीका

WhatsApp को iPhone में अपडेट रखें। दोनों फोन चार्ज हों और एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े हों। इससे ट्रांसफर बिना रुकावट पूरा होगा।

सबसे पहले iPhone पर WhatsApp खोलें। Settings में जाएं। वहां Chats ऑप्शन दिखेगा। उसर पर क्लिक कर Transfer Chat History पर जाएं। फिर Transfer to Android चुनकर प्रोसेस शुरू करें।

और फिर Continue पर टैप करें। यहां कैमरा एक्सेस की अनुमति मांगी जाएगी। ध्यान रखें कि ट्रांसफर के दौरान iPhone अनलॉक रहे, नहीं तो प्रोसेस रुक सकता है।

Android फोन में अकाउंट सेटअप करें। अब Android फोन में WhatsApp इंस्टॉल या फिर ओपन करें। उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जो iPhone में इस्तेमाल हो रहा था।

इसके बाद QR कोड से कनेक्शन बनाएं. Android स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को iPhone से स्कैन करें। दोनों डिवाइस कनेक्ट होते ही चैट ट्रांसफर अपने आप शुरू हो जाएगा।

सारी प्रक्रिया पूरा होने के बाद Next पर टैप करना होगा। जिसके बाद आपकी सभी चैट, फोटो, वीडियो, वॉइस नोट और डॉक्यूमेंट नए Android फोन में मिल जाएंगे।