Lava Bold N2 Pro कम दाम में बड़ा धमाका! जानें फाटफट फीचर्स

Lava Bold N2 Pro को 31 मार्च को दोपहर 12 बजे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इसकी एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर शुरू होगी। जहां वास्तविक कीमत और ऑफर्स का खुलासा होगा।

इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलेगा। यह 12nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। 1.6GHz से 1.8GHz की स्पीड के साथ आराम से परफॉर्मेंस देगा। कंपनी का कहना है कि इसका AnTuTu स्कोर करीब 2,40,000 तक पहुंचता है।

फोन 4GB RAM के साथ आएगा। जिसमें 4GB वर्चुअल RAM जोड़कर इसे कुल 8GB RAM की ताकत दी जाएगी। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगा। जिससे यूजर्स को स्टोरेज की कमी नहीं होगी।

इसमें 6.67-इंच की HD प्लस डिस्प्ले दी जाएगी। 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कई कलर ऑप्शन मिलेंगे। Eclipse Grey व Aurora Gold जैसे स्टाइलिश कलर इसे और आकर्षक बनाते हैं।

फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें AI लेंस मिलेगा। वहीं 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देगी। धूल, मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग की सुविधा दी गई है।

Lava Bold N2 की तुलना में यह Pro वर्जन ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आएगा। पहले मॉडल में 13MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और कम स्टोरेज थी। वहीं, नया फोन ज्यादा पावरफुल और अपग्रेडेड होगा।