Redmi 15A 5G सिर्फ 13 हजार में, जानें फीचर्स और सेल डेट
Redmi ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, पावरफुल डिस्प्ले और लंबे अपडेट्स चाहते हैं।
Redmi 15A 5G में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंसफोन में 6.9 इंच HD प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो और गेमिंग के लिए शानदार है।इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 nits ब्राइटनेस मिल रहा है।
यह स्मार्टफोन Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाता है। साथ ही इसमें Android 16 आधारित HyperOS 3.0 मिलता है और कंपनी ने 4 साल OS अपडेट देने का वादा किया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा साइड फिंगरप्रिंट, 3.5mm जैक, FM रेडियो और IP52 रेटिंग जैसे उपयोगी फीचर्स भी मिलते हैं।
Redmi 15A 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। यह फोन 3 अप्रैल से Mi.Com Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।