Netflix यूजर्स को बड़ा झटका! जानें बढ़ी हुई प्लान्स की कीमतें फटाफट!

Netflix ने एक बार फिर अपने सब्सक्रिप्शन प्लान महंगे कर दिए हैं। स्टैंडर्ड, प्रीमियम और अन्य सभी प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Netflix का विज्ञापन वाला प्लान अब 7.99 डॉलर से बढ़कर 8.99 डॉलर प्रति माह हो गया है, जिससे यूजर्स को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

यह नई कीमतें फिलहाल अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना और पुर्तगाल जैसे प्रमुख मार्केट्स में लागू की गई हैं। अन्य देशों में भी जल्द बदलाव संभव है।

स्टैंडर्ड प्लान अब 17.99 डॉलर से बढ़कर 19.99 डॉलर प्रति माह हो गया है। वहीं प्रीमियम प्लान 24.99 डॉलर से बढ़कर 26.99 डॉलर प्रति माह पहुंच गया है।

.एक्स्ट्रा मेंबर के लिए एड वाला प्लान 5.99 से 6.99 डॉलर हो गया है। वहीं, एड-फ्री एडऑन 8.99 से बढ़कर 9.99 डॉलर प्रति माह कर दिया गया है।

.Netflix 2026 में करीब 20 अरब डॉलर कंटेंट पर खर्च करने जा रहा है। कंपनी लाइव इवेंट, ओरिजिनल शो और वीडियो पॉडकास्ट में बड़े निवेश की योजना बना रही है।