Apple की 50 साल की शानदार विरासत, यहां जानें
1976 को छोटे से गैराज में शुरू हुई Apple आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। 50 साल में इस कंपनी ने टेक्नोलॉजी की दुनिया ही बदल दी।
1977 में आया Apple II कंपनी का पहला कंज्यूमर कंप्यूटर था। इसमें कलर ग्राफिक्स और आसान इस्तेमाल ने इसे बाकी कंप्यूटरों से अलग बना दिया।
1984 में लॉन्च हुआ Macintosh माउस और पॉइंट-एंड-क्लिक फीचर के साथ आया। इससे आम लोगों के लिए कंप्यूटर इस्तेमाल करना बहुत आसान हो गया।
2001 में iPod ने म्यूजिक सुनने का तरीका बदल दिया। वहीं, 2007 में iPhone ने फोन, इंटरनेट और म्यूजिक को एक ही डिवाइस में जोड़कर नई क्रांति ला दी।
MacBook Air ने हल्के और स्लिम लैपटॉप का ट्रेंड शुरू किया, जबकि Apple Watch ने वियरेबल टेक्नोलॉजी को एक नई पहचान दी।
2020 में आई Apple M1 चिप ने Mac की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को काफी बेहतर बना दिया। Apple आज भी नए-नए इनोवेशन से टेक दुनिया को आगे बढ़ा रहा है।
और पढ़ें…