Google Maps में छिपे जबरदस्त फीचर्स जानेंगे तो सफर होगा आसान!
Google Maps अब सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता, बल्कि पूरा ट्रैवल प्लान आसान बना देता है। इसमें कई छुपे फीचर्स हैं जो आपकी यात्रा को और स्मार्ट बनाते हैं।
Route Options में जाकर Avoid tolls, Avoid highways जैसे ऑप्शन ऑन करें। इससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर और सस्ता रास्ता चुन सकते हैं।
Add stop फीचर से आप एक ही ट्रिप में कई जगह जोड़ सकते हैं। यह रोड ट्रिप या ऑफिस के कामों के लिए बेहद उपयोगी है।
Set depart or arrive time फीचर से ट्रैफिक के अनुसार सही समय का अंदाजा मिलता है। इससे आप लेट होने से बच सकते हैं।
स्पीडोमीटर और स्पीड लिमिट फीचर ऑन करके आप अपनी गाड़ी की स्पीड पर नजर रख सकते हैं और सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं।
पावर सेविंग मोड, पार्किंग लोकेशन सेव और EV चार्जिंग स्टेशन जैसे फीचर्स आपकी यात्रा को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं।
और पढ़ें...