अब AI बनाएगा आपका 3D अवतार

Google अपने AI चैटबॉट Gemini को और ज्यादा पावरफुल बनाने की तैयारी में है। जल्द ही इसमें नए फीचर्स जुड़ सकते हैं, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल देंगे।

Gemini में नया 3D Avatar फीचर आएगा। इससे यूजर्स अपना डिजिटल अवतार बना सकेंगे, जो AI के साथ बातचीत को और पर्सनल बना देगा।

इस फीचर में स्टेप-बाय-स्टेप गाइड मिलेगी, जिससे आप आसानी से अपना 3D अवतार बना सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

अब AI इमेज में खुद को जोड़ना आसान होगा। कमांड से आप अपनी इमेज को AI जनरेटेड फोटो में इस्तेमाल कर पाएंगे, बार-बार फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद होगा। वे जल्दी और आसानी से पर्सनलाइज्ड फोटो बना सकेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह वीडियो AI टूल्स में भी काम करेगा या नहीं।

Google Gemini में Import Memory और Import Chats जैसे फीचर्स भी आ सकते हैं। इससे यूजर्स ChatGPT और Claude की चैट हिस्ट्री सीधे Gemini में ला सकेंगे, जिससे AI की रेस और तेज हो जाएगी।