OnePlus Ace 6 Ultra की एंट्री तय! जान लिजिए फीचर्स

OnePlus अपने Ace 6 लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। लीक्स के मुताबिक, OnePlus Ace 6 Ultra अप्रैल की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। समय कम है लेकिन फीचर्स जानना जरूरी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। यह डिस्प्ले खासतौर पर गेमिंग और सरल विजुअल एक्सपीरियंस पर केंद्रित करेगी। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।

OnePlus Ace 6 Ultra में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की चर्चा है। इतनी हाई रिफ्रेश रेट फोन को गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए खास बना सकती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आ सकता है। इससे उम्मीद है कि डिवाइस हाई-एंड परफॉर्मेंस और तेज मल्टीटास्किंग ऑफर करेगा।

टिप्स्टर के दावे के मुताबिक, OnePlus का एक नया फोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि PMK110 मॉडल ही Ace 6 Ultra है या कोई दूसरा डिवाइस।

मौजूदा OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 7,800mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा मिलता है। ऐसे में Ace 6 Ultra से और भी दमदार फीचर्स की उम्मीद की जा रही है।