हर फोन में Aadhaar ऐप क्यों लाना चाहती है सरकारय़?

Government of India एक बड़ा डिजिटल प्लान बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में बिकने वाले हर नए स्मार्टफोन में Aadhaar App पहले से इंस्टॉल हो सकता है, ताकि यूजर्स को इसे अलग से डाउनलोड न करना पड़े।

Apple, Samsung और Google जैसी बड़ी कंपनियों ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि किसी ऐप को जबरन प्री-इंस्टॉल करना यूजर्स की आजादी और प्राइवेसी पर असर डाल सकता है।

स्मार्टफोन कंपनियों के संगठन MAIT ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका मानना है कि इससे कंपनियों को भारत के लिए अलग प्रोडक्शन लाइन बनानी पड़ेगी, जिससे लागत और परेशानी दोनों बढ़ेंगी।

UIDAI ने हाल ही में आधार का नया ऐप लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, फैमिली प्रोफाइल मैनेज कर सकते हैं और बायोमेट्रिक डेटा को लॉक कर सकते हैं। सरकार चाहती है कि यह सुविधा हर किसी तक आसानी से पहुंचे।

हालांकि, आधार सिस्टम बहुत जरूरी है, लेकिन पहले डेटा लीक की खबरें भी आ चुकी हैं। इसी वजह से एक्सपर्ट्स और कंपनियां इस बात को लेकर सावधान हैं कि कहीं यूजर्स की निजी जानकारी खतरे में न पड़ जाए।

यह मामला Sanchar Saathi जैसे पुराने विवाद से मिलता-जुलता है। उस समय भी प्री-इंस्टॉल की बात हुई थी, लेकिन विरोध के बाद फैसला बदलना पड़ा। अब आधार ऐप के साथ इसे सुझाव के तौर पर रखा गया है, आदेश नहीं।