WhatsApp लाया नया फीचर, 15 मिनट में गायब होंगे मैसेज

WhatsApp जल्द ही एक नया प्राइवेसी फीचर After reading लेकर आ सकता है। इस फीचर की मदद से मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएगा, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और मजबूत होगी।

जैसे ही सामने वाला आपका मैसेज पढ़ेगा, WhatsApp 15 मिनट का टाइमर शुरू कर देगा। टाइम पूरा होते ही मैसेज दोनों की चैट से अपने आप डिलीट हो जाएगा।

अगर रिसीवर मैसेज नहीं खोलता है, तो वह 24 घंटे तक चैट में रहेगा। इसके बाद भी अगर नहीं पढ़ा गया, तो मैसेज अपने आप गायब हो जाएगा।

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो OTP, पासवर्ड, एड्रेस या कोई भी निजी जानकारी शेयर करते हैं। इससे संवेदनशील डेटा चैट में ज्यादा समय तक नहीं रहेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर तब भी काम करेगा जब आपने रीड रिसीट यानी ब्लू टिक बंद कर रखा हो।

इस फीचर को Android बीटा वर्जन में देखा गया है, लेकिन अभी यह टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी है।