17 मार्च को लॉन्च हुई POCO X8 Series अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आज 23 मार्च, 12 PM से इसकी पहली सेल Flipkart पर शुरू हो गई है।
इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल हैं। साथ ही एक Iron Man Edition भी पेश किया गया है, जो खास डिजाइन के कारण काफी आकर्षण बटोर रहा है।
Poco X8 Pro 5G की शुरुआती कीमत लगभग 29,999–32,999 रुपए के बीच बताई जा रही है। वहीं, Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपए है।
पहली सेल में ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, एक्सटेंडेड वारंटी, स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन जैसे फायदे मिल रहे हैं। YouTube Premium और Spotify Premium बेनिफिट्स का भी जिक्र है।
Poco X8 Pro Max 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी विशाल 9000mAh battery है।वहीं दोनों फोन 100W fast charging सपोर्ट के साथ आते हैं, जो heavy users के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
सीरीज में AMOLED display, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP OIS कैमरा, और MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं।जो लोग बड़ी बैटरी, 5G performance और premium feel वाला फोन चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।