Gemini AI से मिनटों में बनाएं अपना म्यूजिक.... जानें तरीक
म्यूजिक बनाना अब सिर्फ प्रोफेशनल्स तक सीमित नहीं रहा। Gemini AI की मदद से कोई भी यूजर आसान प्रॉम्प्ट लिखकर 30 सेकंड का पूरा म्यूजिक ट्रैक तैयार कर सकता है।
Google DeepMind का AI म्यूजिक मॉडल Lyria 3 अब Gemini ऐप में इंटीग्रेट हो गया है। यह टेक्स्ट, इमेज और छोटे वीडियो के आधार पर नया म्यूजिक तैयार कर सकता है।
सवाल यहा कि क्या-क्या बना सकता है तो इस टूल की मदद से बैकग्राउंड स्कोर, सोशल मीडिया म्यूजिक, छोटे साउंड इफेक्ट्स और AI वोकल्स वाला ट्रैक भी बनाया जा सकता है। AI खुद कंपोजिशन, लेयरिंग और मिक्सिंग संभाल लेता है।
इसे शुरू करना चाहते हैं तो यूजर को Gemini ऐप ओपन करना होगा। फिर देखना होगा कि उसमें में म्यूजिक फीचर उपलब्ध है या नहीं। इसके बाद नई चैट शुरू करके म्यूजिक क्रिएशन ऑप्शन चुनना होता है।
इसके लिए यूजर्स को कुछ खास नहीं करना है। बस, बेहतर रिजल्ट के लिए प्रॉम्प्ट में जॉनर, मूड, टेम्पो, इंस्ट्रूमेंट्स, लैंग्वेज और वॉयस जैसी जानकारी देना होगा। जैसे पॉप, लो-फाई, सिनेमैटिक, रोमांटिक या एनर्जेटिक म्यूजिक।
तैयार ट्रैक का प्रीव्यू सुना जा सकता है और उसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। Google इसमें SynthID watermark जोड़ता है, जिससे पता चलता है कि यह AI-जनरेटेड म्यूजिक है।