21 दिन बैटरी वाली Xiaomi Watch S5 स्मार्टवॉच लॉन्च! जानें खूबियां

Xiaomi ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch S5 को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें कमाल की खूबियां है यह प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई है।

इस स्मार्टवॉच में 1.48 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 480 × 480 पिक्सल है और पीक ब्राइटनेस 2500 निट्स तक मिलती है। यह डुअल फ्रिक्वेंसी GNSS से लैस है।

कंपनी का दावा है कि Xiaomi Watch S5 सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चल सकती है। लंबी बैटरी लाइफ इसे खास बनाती है। यह Xiaomi के अधिकतर डिवाइस से कनेक्ट हो सकती है।

वॉच में चार लाइट और चार PD सेंसर दिए गए हैं। इसमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 98.4% तक हार्ट रेट सटीकता मिल सकती है। साथ ही स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मौजूद है।

Xiaomi Watch S5 में स्टेनलेस स्टील बॉडी मिलती है। इसके कुछ वेरिएंट्स में सिरेमिक बेजल भी दिए गए हैं। यह Xiaomi Auto, स्मार्ट डोर लॉक और घर के कैमरे से भी कनेक्ट हो सकती है।

इस स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत 1199 युआन यानी करीब 16,000 रुपये है। वहीं eSIM वेरिएंट की कीमत 1399 युआन यानी करीब 18,500 रुपये रखी गई है।