Nord 5 vs Nothing vs Oppo: किसमें है दम? जानकर ही खरीदें

40 हजार के बजट में नया फोन लेना है? Nothing Phone 4a, Oppo Reno 15C 5G और OnePlus Nord 5 के बीच कड़ा मुकाबला है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कौन सबसे बेहतर है।

Nothing Phone 4a सबसे सस्ता ऑप्शन है। OnePlus Nord 5 मिड-रेंज में दमदार फीचर्स देता है। Oppo Reno 15C सबसे महंगा है लेकिन बैटरी में ताकतवर है।

स्लाइड: डिस्प्ले एक्सपीरियंस के मामले में Nothing में ब्राइट और शार्प स्क्रीन, Oppo में नॉर्मल AMOLED डिस्प्ले और OnePlus में 144Hz रिफ्रेश रेट, आसान स्क्रॉल की सुविधा मिलेगा।

अब अगर बात करें परफॉर्मेंस की तो Nothing, डेली यूज़ और हल्की गेमिंग के लिए खास। Oppo, बेसिक यूज़ के लिए ठीक और OnePlus, हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार है.

वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो Nothing Phone 4a में Periscope Zoom कैमरा मिलता है। Oppo Reno 15C में सिंपल कैमरा सेटअप है। OnePlus Nord 5 में OIS के साथ स्टेबल फोटो मिलती है।

बैटरी पॉवर की बात करें तो Oppo में 7000mAh बैटरी। OnePlus में 6800mAh + फास्ट चार्जिंग और Nothing में 5400mAh औसत बैटरी की सुविधा है।