पुरानी ChatGPT चैट हटानी है? जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका यहां
ChatGPT इस्तेमाल करते समय आपकी बातचीत चैट हिस्ट्री में सेव रहती है। अगर चर्चा किसी निजी या संवेदनशील विषय पर हो तो कई लोग अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए पुरानी चैट हटाना चाहते हैं।
जब भी आप OpenAI के चैटबॉट से नई बातचीत शुरू करते हैं तो एक नया चैट सेशन बन जाता है। ये सेशन तब तक साइडबार में दिखाई देता है जब तक आप उसे खुद डिलीट या आर्काइव नहीं करते।
ChatGPT ओपन करने के बाद बाईं तरफ साइडबार में आपकी सभी पुरानी बातचीत की लिस्ट दिखाई देती है। यहीं से आप किसी भी चैट को देख सकते हैं, मैनेज कर सकते हैं या डिलीट भी कर सकते हैं।
जिस चैट को हटाना चाहते हैं उसके सामने दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।इसके बाद स्क्रीन पर डिलीट ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करते ही चैट हट जाएगी।
चाहे आप ChatGPT मोबाइल ऐप इस्तेमाल कर रहे हों या वेब वर्जन, दोनों में यही तरीका अपनाकर कुछ ही सेकंड में चैट हिस्ट्री डिलीट की जा सकती है।
अगर आप चैट को पूरी तरह डिलीट नहीं करना चाहते तो आर्काइव फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आर्काइव करने से चैट डिलीट नहीं होती, बल्कि साइडबार से छिप जाती है और बाद में देखी जा सकती है।