सस्ते में तगड़ा 5G! Lava Bold 2 लॉन्च! जानें फीचर्स और कीमत
Lava Bold 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का नया बजट 5G स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 12,999 रूपए रखी गई है।
इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का काफी नया अनुभव मिलेगा।
डुअल SIM स्मार्टफोन फोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह फोन AnTuTu में 5 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल कर चुका है। धूल, मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Lava Bold 2 5G की थिकनेस 7.55mm है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी कम समय में फोन तेजी से चार्ज हो जाएगा।
Lava Bold 2 5G की बिक्री 19 मार्च दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। यह फोन Feather White और Midnight Black कलर में उपलब्ध होगा।