Vivo Y31 Pro vs OPPO A6s में कौन सा बेस्ट? जानें यहां

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन में मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ Vivo Y31 Pro 5G भारी डिस्काउंट के साथ सस्ता हुआ है, वहीं दूसरी ओर OPPO A6s 5G जल्द भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है। ऐसे में यूजर्स के सामने दो दमदार विकल्प होंगे।

Vivo के Vivo Y31 Pro 5G की कीमत डिस्काउंट के बाद लगभग 17,999 रुपये हो गई है। वहीं OPPO का OPPO A6s 5G बजट सेगमेंट में आने की उम्मीद है। कीमत भी करीब 15–20 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Vivo Y31 Pro 5G में 6.72 इंच FHD डिस्प्ले। 120Hz रिफ्रेश रेट। वहीं OPPO A6s 5G में 6.75 इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

Vivo Y31 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। वहीं OPPO A6s 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की संभावना है। लेकिन डेली के काम और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।

Vivo Y31 Pro 5G में 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं OPPO A6s 5G में भी 6500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

Vivo Y31 Pro 5G में 50MP + 2MP डुअल कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं OPPO A6s 5G में भी 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। डिजाइन के मामले में OPPO फोन में बड़े सर्कुलर कैमरा रिंग देखने को मिल सकते हैं।