एक स्पेलिंग मिस्टेक से बना Google, जानें असली नाम

आज इंटरनेट पर कुछ भी खोजना हो तो सबसे पहले दिमाग में Google आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरू में इसका नाम कुछ और था? एक छोटी सी स्पेलिंग गलती ने इसे Google बना दिया।

कहानी 1995 में Stanford University से शुरू होती है। दो छात्र ने इंटरनेट की जानकारी को बेहतर तरीके से खोजने के लिए नया सिस्टम बनाने का फैसला किया।

शुरुआत में दोनों ने ऐसा सिस्टम बनाया जो वेबसाइटों के लिंक और लोकप्रियता का विश्लेषण करता। इसी वजह से पहले इसका नाम रखा गया Backrub, लेकिन यह नाम प्रभावशाली नहीं लगा।

फिर टीम ने Googol नाम पर विचार किया, जो 1 के बाद 100 शून्य को दर्शाता है, लेकिन डोमेन नाम चेक करते समय एक छात्र ने गलती से Google टाइप कर दिया और यह डोमेन उपलब्ध था।

Larry Page को यह नाम पसंद आया और उन्होंने इसे मंजूरी दे दी। कुछ ही घंटे बाद डोमेन रजिस्टर हो गया और इस तरह दुनिया को Google नाम मिला।

आधिकारिक रूप से Google की शुरुआत 1998 को हुई। छोटे गैरेज से शुरू हुआ यह कंपनी अब ईमेल, मैप्स, क्लाउड और कई डिजिटल सेवाओं के जरिए अरबों लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है।