10001mAh बैटरी और छूट के साथ Narzo Power की पहली सेल शुरू

Realme का नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G आज 10 मार्च से पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। लॉन्च सेल में इस फोन पर 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh बैटरी है। कंपनी की  माने तो यह 32 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

फोन के 8GB -128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 और 8GB - 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। लेकिन लॉन्च ऑफर में 1,000 रुपए फ्लैट, 3,000 रुपए बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 23,999 रुपए से शुरू हो जाती है।

Realme Narzo Power 5G में 6.78-इंच FHD AMOLED 4D कर्व्ड डिस्प्ले मिल रही है।दी गई है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की भी सुविधा दी गई है।

फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह 2.6GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें Hyper Vision प्लस AI चिप भी लगाई गई है।

फोन में 50MP IMX882 OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।