पुराने Android फोन के SMS ऐसे करें Backup और रिस्टोर
Android स्मार्टफोन में कई जरूरी SMS होते हैं। इनमें बैंक अलर्ट, OTP, ऑफिस मैसेज और निजी बातचीत शामिल रहती है। फोन खराब होने या बदलने पर ये मैसेज खो सकते हैं।
अधिकांश Android फोन में Google Drive के जरिए ऑटोमैटिक बैकअप का विकल्प होता है। यह SMS, कॉल हिस्ट्री और ऐप डेटा को सुरक्षित क्लाउड में सेव करता है।
SMS Backup कैसे चालू करें। फोन की Settings जाएं। System में जाकर Backup में जाएं। यहां Back up to Google Drive विकल्प को ऑन कर दें।इसके बाद SMS अपने आप बैकअप होते रहेंगे।
नया फोन लेने पर SMS कैसे रिस्टोर करें।नया Android फोन सेटअप करते समय पुराने फोन का बैकअप चुनें। आपका फोन अपने आप पुराने SMS और अन्य डेटा को रिस्टोर कर देगा।
आप SMS Backup+ ऐप की मदद से अपने SMS को Gmail में सेव कर सकते हैं। इससे मैसेज ईमेल की तरह दिखाई देते हैं और आसानी से सर्च भी किए जा सकते हैं।
SMS Backup का इस्तेमाल करने के लिए Gmail में IMAP Access, Google अकाउंट में 2FA और App Password जनरेट करना जरूरी होता है। तभी सेटअप करना सही रहेगा।