फोन खरीदने की जल्दी न करें, इस हफ्ते लॉन्च होंगे 3 पावरफुल स्मार्टफोन
इस हफ्ते भारतीय बाजार में तीन नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें iQOO Z11X, Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। तीनों फोन दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ आने वाले हैं।
Xiaomi 17 Ultra को भारत में 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इस फोन में 200MP Continuous Optical Zoom कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी, 90W HyperCharge मिलेगा और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी। ऑफलाइन सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी मिलेगा।
Xiaomi 17 को भी 11 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन भी कंपनी की साइट और Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 6300mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
इसके अलावे, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 256GB स्टोरेज, मॉन्स्टर गेमिंग मोड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।