Apple ने यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन लैपटॉप MacBook Air M5, MacBook Air M4 और MacBook Neo विकल्प पेश किए हैं।
MacBook Air M4 और M5 में हल्का एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और 13.6-इंच Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है। वहीं, MacBook Neo में 13-इंच का साधारण LCD डिस्प्ले दिया गया है।
MacBook Air M4 में M4 चिप है, जो मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल कामों के लिए अच्छा माना जाता है।MacBook Air M5 में नया M5 चिप है जो ज्यादा तेज और बेहतर AI क्षमता देता है।
MacBook Neo में A18 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यह वेब ब्राउजिग, वीडियो देखने और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल सकता है।
MacBook Air M4 में 16GB से 32GB तक मेमोरी मिलती है, जबकि M5 में ज्यादा स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। बैटरी की बात करें तो Air मॉडल लगभग 18 घंटे तक चल सकते हैं।
MacBook Air M5 की कीमत करीब 1,19,900 से शुरू होती है। MacBook Air M4 लगभग 90,000 से मिलता है। वहीं, MacBook Neo करीब 69,990 में उपलब्ध है।