पॉवरफुल बैटरी के साथ Motorola edge 70 fusion लांच! मिल रहा छूट!

Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 7000mAh बैटरी, 144Hz क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया है। शुरुआती कीमत 26,999 रुपए रखी गई है।

फोन तीन वेरिएंट में आया है। पहला, 8GB + 128GB – 26,999, दूसरा, 8GB + 256GB – 29,999 और तीसरा 12GB + 256GB – 32,999 रुपए में। HDFC और Axis बैंक कार्ड पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस फोन में 6.8-इंच 1.5K Extreme AMOLED क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेसर है। AnTuTu स्कोर लगभग 11.49 लाख बताया गया है।

फोन में 50MP Sony LYT710 OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। डिवाइस Android 16, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, IP68 , IP69 और MIL-STD-810H प्रोटेक्शन के साथ आता है।