7000mAh बैटरी वाला OPPO A6s Pro 4G लॉन्च, जानें फटाफट

ओपो ने अपनी ‘A’ सीरीज में नया स्मार्टफोन OPPO A6s Pro 4G लॉन्च किया। यह फोन फिलहाल बांग्लादेश में पेश हुआ है और बड़ी बैटरी के चलते चर्चा में है।

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। साथ में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ 50MP मेन सेंसर + 2MP मोनोक्रोम लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

6.57-इंच FHD+ OLED पंच-होल स्क्रीन दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

यह फोन Android आधारित ColorOS 15 पर चलता है। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek का Helio G100 Max चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।

फोन IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। बांग्लादेश में इसकी कीमत 39990 बीडीटी रखी  गई है। जो29,000 के बराबर है। जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है।