Motorola ने MWC 2026 के मंच से अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल Motorola Razr Fold पेश किया। यह प्रीमियम डिवाइस सीधे Samsung Galaxy Z Fold7 और Honor Magic V6 को टक्कर देता है।
फोन में 8.1-इंच LTPO pOLED 2K डिस्प्ले दी गई है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200nits पीक ब्राइटनेस इसे बेहद ब्राइट बनाती है। फोल्ड होने पर 6.6-इंच कवर स्क्रीन मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित My UX पर चलता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना पावरफुल प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए Adreno A829 GPU मौजूद है।
ग्लोबल वेरिएंट 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। RAM Boost फीचर के जरिए इसे 32GB, 16+16GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।
फोन में 50MP Sony LYTIA मेन सेंसर, 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 20MP मेन स्क्री और 32MP कवर स्क्रीन कैमरा मिलता है। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
एक्स6000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर और IP49 रेटिंग जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम बनाते हैं। इसकी ग्लोबल कीमत EUR लगभग 2.15 लाख रुपए है।