AI का एक अपडेट पड़ा भारी, फाउंडर का छलका दर्द

AI तेजी से बदल रहा है और इसका असर छोटे स्टार्टअप पर साफ दिखने लगा है। जैसे समुद्र में बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है, वैसे ही बड़ी एजेंटिक AI कंपनियां छोटे बिजनेस मॉडल को खत्म कर रही हैं।

अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के एक स्टार्टअप फाउंडर इरा बोडनर ने X पर अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बड़े AI अपडेट ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

AI कंपनी Anthropic के Claude AI में आए नए फीचर ने बोडनर के प्रोडक्ट को बेकार बना दिया। जिस काम के लिए उनका स्टार्टअप टूल बना रहा था, अब वही काम Claude खुद करने लगा है।

बोडनर का कहना है कि Claude यह फीचर अपने यूजर्स को मुफ्त या बहुत कम कीमत पर दे रहा है। ऐसे में ग्राहक उनके स्टार्टअप को पैसे क्यों देंगे? यही वजह है कि उनका बिजनेस बंद होने की कगार पर है।

Claude पिछले कुछ महीनों में काफी अपग्रेड हुआ है। अब यह कंटेंट जेनरेट कर सकता है, लंबे डॉक्यूमेंट समझ सकता है और डेवलपर्स को कोड लिखने में भी मदद करता है।

इरा बोडनर अकेले नहीं हैं। कई छोटे AI स्टार्टअप अब सर्वाइवल की लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़ी AI कंपनियों की तेज रफ्तार से IT सेक्टर और अन्य सर्विस सेक्टर में नौकरियों पर भी खतरा बढ़ सकता है।