Jio का स्मार्ट Dashcam:  सुरक्षा के लिए क्यों माना जा रहा है बेहतर!

भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने कारों के लिए JioEyeQ Dashcam लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने का दावा करता है।

JioEyeQ में 2MP फुल HD कैमरा मिलता है, जिसमें 140° अल्ट्रावाइड FOV है। यानी सड़क का ज्यादा एरिया रिकॉर्ड होगा और एक्सीडेंट के समय बेहतर सबूत मिलेंगे।

इस डैशकैम में GPS ट्रैकिंग के साथ AI आधारित पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन फीचर है। यह आसपास चल रहे लोगों को पहचानने में मदद करता है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित बनती है।

कम रोशनी में भी साफ रिकॉर्डिंग के लिए नाइट विजन दिया गया है। साथ ही कोलिजन डिटेक्शन और इमरजेंसी रिकॉर्डिंग फीचर एक्सीडेंट के समय ऑटोमैटिक वीडियो सेव कर लेता है।

डैशकैम में बिल्ट-इन Wi-Fi, माइक और 32GB माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह JioThings ऐप के साथ काम करता है, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

Jio Eye Q Dashcam की कीमत 3,499 रुपए रखी गई है। इसे Amazon पर फुल पेमेंट या 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI1166 प्रति माह में खरीदा जा सकता है। इस रेंज में Boat जैसे ब्रांड्स को भी कड़ी टक्कर देगा।