Galaxy S26 Ultra की प्राइवेसी स्क्रीन कैसे करती है काम? समझें यहां
Samsung ने डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव करते हुए 4-लेयर प्राइवेसी स्क्रीन पेश की है। यह टेक्नोलॉजी स्क्रीन डेटा को अनचाही नजरों से बचाने के लिए डिजाइन की गई है।
जब प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर ऑफ रहता है, तब सभी लेयर्स का रिफ्रेक्टिव इंडेक्स समान रहता है। इससे OLED स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी हर दिशा में फैलती है और स्क्रीन को हर एंगल से साफ देखा जा सकता है।
जैसे ही प्राइवेसी मोड ऑन होता है। लिक्विड क्रिस्टल लेयर अपनी दिशा बदल लेती हैं। इससे रिफ्रेक्टिव इंडेक्स बदल जाता है और रोशनी का एंगल नियंत्रित हो जाता है।
इसकी बड़ी खासियत यह है कि प्राइवेसी मोड एक्टिव होने पर साइड से देखने पर स्क्रीन पर कुछ भी नजर नहीं आता। केवल सामने बैठा यूजर ही कंटेंट साफ देख सकता है।
यह टेक्नोलॉजी दाएं-बाएं जाने वाली किरणों को ब्लॉक कर देती है। लेकिन सामने की ओर जाने वाली रोशनी को नहीं रोकती। एंगल बढ़ने के साथ विजिबिलिटी कम होती जाती है।