Galaxy S26 या S25? जानें कौन सा है असली पैसा वसूल डील

Galaxy Unpacked 2026 में Samsung ने Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की। अब सवाल है कि नया Galaxy S26 खरीदें या पिछले साल आया Galaxy S25 ही बेहतर विकल्प है?

Galaxy S26 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, Galaxy S25 में 6.2 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।

Galaxy S26 में Exynos 2600 प्रोसेसर है, जो 19% तेज CPU, 24% बेहतर GPU और 39% बेहतर NPU देता है। वहीं, Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो 30% तेज CPU और 40% बेहतर AI परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

दोनों फोन में 50MP प्राइमरी, 12MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा है। फर्क सॉफ्टवेयर में है।

Galaxy S26 में 4300mAh बैटरी है, जो 25W चार्जर से 30 मिनट में 55% तक चार्ज हो जाती है। Galaxy S25 में 4000mAh बैटरी मिलती है। S26 एंड्रॉयड 16 और ब्लूटूथ 6 के साथ आता है, जबकि S25 एंड्रॉयड 15 और ब्लूटूथ 5.3 पर चलता है।

Galaxy S26 12GB + 256GB की कीमत 87,999 रुपये है, जबकि 512GB वेरिएंट 1,07,999 रुपये में मिलता है। वहीं, Galaxy S25 12GB + 256GB  की कीमत 74,999 रुपये और 512GB वेरिएंट 86,999 रुपये में उपलब्ध है।