WhatsApp की यह स्मार्ट सेटिंग अभी ऑन करें

अगर आप बार-बार आने वाली स्पैम कॉल्स से परेशान हैं, तो अब राहत मिल सकती है। आजकल ठग सिर्फ मोबाइल कॉल ही नहीं, बल्कि WhatsApp कॉल के जरिए भी लोगों को निशाना बना रहे हैं।

WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स कई बार धोखाधड़ी का जाल होती हैं। लोग बिना सोचे कॉल उठा लेते हैं और स्कैमर्स उनकी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

इस समस्या से बचने के लिए WhatsApp में एक खास फीचर Silence Unknown Callers मिलता है। यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट कर देता है।

जब यह फीचर ऑन होता है, तो अनजान नंबर की कॉल बजती नहीं है। कॉल लॉग में दिखती रहती है, लेकिन आपको रिंग सुनाई नहीं देती।

इसे चालू करने के लिए WhatsApp खोलें, तीन डॉट्स पर टैप करें,  Settings Privacy, नीचे स्क्रॉल करें, Silence Unknown Callers विकल्प को ऑन करें।

यह छोटा सा सेटिंग बदलाव आपको WhatsApp स्कैम कॉल्स से बचा सकता है। अगर कॉल जरूरी होगी तो आप बाद में नंबर चेक कर सकते हैं, लेकिन ठगी का खतरा काफी कम हो जाएगा।