भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI ने Indus AI चैट ऐप लॉन्च किया है। इसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया गया है और इसका लक्ष्य ग्लोबल चैटबॉट्स को टक्कर देना है।
Indus ऐप 22 भारतीय भाषाओं में बातचीत कर सकता है और टेक्स्ट के साथ वॉइस इनपुट भी समझता है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय बोलियों, मुहावरों और एक्सेंट को बेहतर समझने के लिए ट्रेन किया गया है।
ऐप का इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में रखा गया है, जिससे डेटा लोकल रखने और भारत केंद्रित AI इकोसिस्टम मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय जरूरतों के हिसाब से स्मार्ट डिजिटल समाधान देना है।
यह ऐप Sarvam के 105 बिलियन पैरामीटर वाले बड़े लैंग्वेज मॉडल पर आधारित है। कंपनी ने 105B और 30B मॉडल पेश किए हैं और AI तकनीक को मोबाइल यूजर्स तक पहुंचाने पर काम कर रही है।
OpenAI का ChatGPT कोडिंग, प्रोफेशनल राइटिंग, इमेज जनरेशन और मल्टीमॉडल काम कर सकता है। वहीं, Indus फिलहाल टेक्स्ट और वॉइस चैट पर ज्यादा फोकस करता है, लेकिन भारतीय भाषाओं में इसकी पकड़ मजबूत है।
ChatGPT फ्री और पेड प्लान में उपलब्ध है, जबकि Indus अभी बीटा फेज में मुफ्त दिया जा रहा है। बेसिक सवाल, लोकल जानकारी और भारतीय भाषाओं के उपयोग के लिए Indus अच्छा विकल्प हो सकता है।