इस हफ्ते एंट्री ले रहे हैं सस्ते से सुपर-फ्लैगशिप फोन, जानें फटाफट

21 से 28 फरवरी के बीच भारत में स्मार्टफोन लॉन्च की झड़ी लगने वाली है। इस हफ्ते कई ब्रांडेड सस्ता और फ्लैगशिप लेकर महंगा एंट्री करेगा।

Samsung Galaxy S26 और S26+ 25 फरवरी को लॉन्च होगा। Exynos 2600 डेका-कोर प्रोसेसर और एडवांस Galaxy AI सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकते हैं। Android 16 आधारित OneUI पर चलेंगे। S26 में करीब 6.3" और S26+ में 6.7" QHD+ डिस्प्ले मिल सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra: यह मॉडल Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट, S-Pen सपोर्ट और 5000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। यह सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा।

200MP कैमरा और 6.9" AMOLED डिस्प्ले Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED, LTPOपैनल, अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट मिल सकता है। 200MP कैमरा के साथ बेहतर ज़ूम और लो-लाइट फोटोग्राफी का वादा।

iQOO 15R: 24 फरवरी को लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 144fps गेमिंग और 6.5K VC कूलिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा। Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। गेमिंग लवर्स के लिए खास।

iQOO 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। 7600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony सेंसर कैमरा दिया जाएगा।