Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स

Google आज भारत और अन्य वैश्विक मार्केट्स में अपने नए स्मार्टफोन Pixel 10a को लॉन्च कर रही है। यह पिछले साल के Pixel 9a का अपग्रेड वर्जन है और इस बार बदलाव के बजाय सुधार पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

Pixel 10a का डिजाइन Pixel 9a से मिलता-जुलता है। इसमें 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले, 2424x1080 रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा।

फोन में 48MP प्राइमरी और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन बेहतर किया गया है, जिससे फोटो क्वालिटी, विशेषकर लो-लाइट फोटोग्राफी में सुधार होगा।

Pixel 10a में Google Tensor G4 चिपसेट, 8GB LPDDR5X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

फोन की बैटरी क्षमता 5100mAh है और वायर्ड चार्जिंग 45W तक बढ़ाई गई है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा और यह सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट कर सकता है।

Pixel 10a भारत में Flipkart, Google Store और चयनित रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा। इसकी भारत में शुरुआती कीमत लगभग 49,900 और US में 499 डॉलर और दुबई में AED 1,829 बताई जा रही है।