बड़ी बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले वाला नया Infinix फोन लॉन्च। जानें सबकुछ
स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने भारतीय बाजार में नया Note Edge लॉन्च किया है। यह फोन दमदार बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 5G सपोर्ट के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है।
फोन में MediaTek का Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और 90FPS गेमिंग सपोर्ट का दावा करता है। इसी चिपसेट पर हाल ही में Tecno का एक स्मार्टफोन भी लॉन्च हुआ था।
इस डिवाइस में 6.78-इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और आई-केयर फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
फोन में 50MP का मेन कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो कम समय में फोन चार्ज करने का दावा करता है।
बायपास चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग, LPDDR5X RAM, Android 16 आधारित XOS और JBL के स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। साथ ही IP65 रेटिंग भी दी गई है।
फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है और यह 25 फरवरी से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ कई कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं।