ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Oppo Find X8 Pro पर 15,000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट मिल रहा है। 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन अब 84,999 रुपये में उपलब्ध है।
SBI और Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI 4,142 रुपये प्रति महीना से शुरू का विकल्प भी मौजूद है।
फोन में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
डिवाइस में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह प्रोसेसर काफी दमदार माना जाता है।
Oppo Find X8 Pro में 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप लेंस, 6x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
.फोन में 5,910mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।